आगरा, अप्रैल 17 -- ढोलना थाना क्षेत्र में ट्रेन से गिरकर घायल हुए युवक की मौत के बाद पुलिस ने उसकी शिनाख्त के प्रयास किए। शिनाख्त के बाद मृतक के परिजन कासगंज आ गए और युवक को मृत देखकर कोहराम मच गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। तहरीर मिलने पर पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई करने की बात कही है। बता दें कि गत गुरुवार को ढोलना क्षेत्र में मारूपुर गांव के समीप रेलवे लाइन किनारे घायलावस्था में एक युवक मिला था। जिसकी कुछ ही देर बाद मौत हो गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त के प्रयास किए। मृतक की शिनाख्त अलीगढ़ जनपद के थाना गंगीरी क्षेत्र के निवासी 35 वर्षीय अंकित गुप्ता पुत्र राजकुमार गुप्ता के रूप में हुई है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि अंकित दो दिन पहले किसी काम से हाथरस गया था। गुरुवार को हाथरस से ट्...