लखनऊ, जून 1 -- आशियाना में सोमवार सुबह रेलवे लाइन किनारे एक युवक का शव संदिग्ध हालात में मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। औरंगाबाद खालसा निवासी मुकेश कुमार(28) बेल्डिंग का काम करता था। रिश्तेदार ने बताया कि रविवार रात आठ बजे मुकेश के पास किसी का फोन आया था। वह बात करते हुए घर से चला गया। देर रात घर न आने पर परिवारीजनों ने तलाश की, लेकिन मुकेश का कहीं पता नहीं चला। सोमवार सुबह औरंगाबाद रेलवे लाइन किनारे मुकेश का शव पड़ा मिला। आशियाना पुलिस ने लोगों से पूछताछ की। मां मुन्नी देवी ने बेटे मुकेश के रूप में पहचान की। यह भी पढ़ें- रेलवे ट्रैक किनारे वेल्डिंग कारीगर का संदिग्ध हालत में शव मिला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका बहनोई के मुताबिक मुकेश के शरीर पर चोट के निशान हैं। आशियाना इंस्पेक्टर ने बताया कि युवक की मौत ट्रेन की टक...