हरदोई, अप्रैल 28 -- हरदोई, संवाददाता। सुरसा थाना क्षेत्र में भुड़पुरवा के निकट रेलवे पुल के पास ट्रेन गुजरने के दौरान हवा के तेज दबाव से बुजुर्ग के गिर जाने से मौत हो गई। घायल अवस्था में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया।शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के मीरपुर गन्नू निवासी महिपाल के परिवार में पत्नी जगदंबा, दो पुत्र अनुराग व विजय तथा एक पुत्री निशा हैं। पुत्र अनुराग ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब सात बजे उनके पिता महिपाल अपने समधी के घर भुड़पुरवा से पैदल घर लौट रहे थे। बताया गया कि रास्ते में रेलवे पुल के पास वह लाइन किनारे होकर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रेन वहां से गुजरी तो हवा लगने से संतुलन बिगड़ गया। इससे वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.