बागपत, जनवरी 24 -- बड़ौत। सराय रोड रेलवे फाटक से करीब 200 मीटर आगे बड़का की ओर रेलवे लाइन के किनारे एक अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतका की उम्र लगभग 40 वर्ष बताई जा रही है। शव के पास पड़े एक थैले से सल्फास की बोतल बरामद हुई है, जबकि महिला के मुंह से भी सल्फास की दुर्गंध आने की बात सामने आई है। सूचना मिलते ही सीओ विजय कुमार और इंस्पेक्टर मनोज कुमार चहल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मौके से मिली सल्फास की बोतल को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार मृतका के शरीर पर किसी प्रकार की बाहरी चोट के स्पष्ट निशान नहीं पाए गए हैं। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। फिलहाल मृतक महिला की शिना...