रेलवे लाइन का होना है दोहरीकरण, तेज करें तैयारी
प्रयागराज, जून 25 -- प्रयागराज। फाफामऊ रेलवे स्टेशन के पास 2.76 किमी रेलवे लाइन दोहरीकरण की तैयारियों की समीक्षा डीएम मनीष कुमार वर्मा ने की। इस बैठक में ऑनलाइन उत्तर रेलवे के अफसर भी मौजूद रहे। इस दौरान रेलवे लाइन के एलाइनमेंट को लेकर चर्चा की गई। डीएम ने सभी विभागों को निर्देश दिया कि वो इसमें समन्वय करें और काम को तेजी के साथ पूरा कराएं। फाफामऊ रेलवे स्टेशन पर वाराणसी और लखनऊ जाने वाले मार्ग पर रेलवे लाइन का दोहरीकरण का काम प्रस्तावित है। इस काम के पूरे होने के बाद यहां पर ट्रेनों की लेटलतीफी से राहत मिलेगी। इसका एलाइनमेंट अभी तय किया जाना है। जिसके लिए अधिग्रहण की जरूरत होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.