बदायूं, अप्रैल 3 -- रेलवे रोड पर पलक झपकते ही ई-रिक्शा लापता हो गया। जिसे ई रिक्शा चालक दो दिन तक तलाशता रहा कहीं कोई सुराग नहीं लगने पर पीड़ित ई रिक्शा चालक की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। नगर के मोहल्ला गंज शहीदा निवासी राम भजन पुत्र डोरी लाल ने बताया कि वह 26 मार्च को देर शाम रेलवे रोड पर नगर पालिका के पूर्वी गेट के पास ई-रिक्शा खड़ी कर आलू की टिक्की खाने लगा। टिक्की खाकर जब वह ई रिक्शा लेने पहुंचा तो वह गायब था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...