एटा, मई 2 -- शनिवार सुबह जहां रेलवे रोड बिजलीघर में तकनीकी खराबी और लाइन पर पेड़ गिरने से शहर के एक दर्जन मोहल्लों की बिजली बाधित रही। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में गुरुवार को आई आंधी का सितम अब तक जारी है। एक दर्जन से अधिक गांवों में पिछले 48 घंटों से बिजली के दर्शन नहीं हुए हैं। इससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया हैं। शनिवार सुबह करीब 06 बजे रेलवे रोड बिजलीघर की 33 केवीए मुख्य लाइन पर रेलवे कॉलोनी के पास एक पेड़ टूटकर गिर गया। हाईटेंशन लाइन के तार टूट गए और बिजलीघर में ब्रेकडाउन हो गया। इसके चलते शहर के मोहल्ला मारहरा गेट, इस्लाम नगर, रामा कॉनोनी, भूतेश्वर रोड, दिनेश नगर, शान्ती नगर, भारती नगर, आर्दश नगर, रेलवे रोड, सन्तोष नगर, इन्द्रपुरी, मालगोदाम, अरूणा नगर, नवीन नगर, अशोक नगर, जिला पंचायत, बनगांव, मयूर बिहार, नगला कुन्दन, हीरा नगर, चित्रगुप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.