हापुड़, मार्च 2 -- रेलवे रोड स्थित फाटक पर लोगों की लापरवाही लगातार चिंता का विषय बनी हुई है। ट्रेन आने के दौरान जब फाटक बंद कर दिया जाता है, तब भी कई लोग जान जोखिम में डालकर फाटक के नीचे से निकलते देखे जा रहे हैं। दोपहिया वाहन चालक ही नहीं, बल्कि पैदल राहगीर भी चेतावनी की अनदेखी करते हुए जल्दबाजी में पार करने का प्रयास कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह आदत किसी बड़े हादसे को न्योता दे सकती है, क्योंकि किसी भी समय तेज रफ्तार ट्रेन गुजर सकती है। फाटक बंद होने का स्पष्ट संकेत होने के बावजूद नियमों की अवहेलना की जा रही है। नागरिकों ने रेलवे प्रशासन और स्थानीय पुलिस से मांग की है कि मौके पर सख्ती बढ़ाई जाए और जागरूकता अभियान चलाया जाए, ताकि संभावित दुर्घटना से बचा जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.