हापुड़, फरवरी 4 -- नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष विभु बंसल ने बताया कि रेलवे रोड फाटक पर लंबे समय से चाली आ रही यातायात समस्या के समाधान की दिशा में ठोस पहल शरू हो गई है। उन्होंने जानकारी दी कि रेलवे विभाग द्वारा रेलवे रोड फाटक पर ओवरब्रिज के निर्माण के लिए नाप-जोख और सर्वेक्षण की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। यह कार्य का पहला चरण माना जा रहा। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि वर्तमान में परतापुर रेलवे फाटक के अंदरूनी क्षेत्र में रेलवे विभाग द्वारा निर्माण कार्य चल रहा हैं। जैसे ही यह कार्य पूर्ण होगा, उसी क्रम में रेलवे रोड फाटक पर रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण का कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा। इससे क्षेत्र में लगने वाले लंबे जाम से लोगों को राहत मिलेगी और आवागमन सुगम होगा। विभु बंसल ने कहा कि रेलवे रोड फाटक पर प्रतिदिन घंटों जाम की स्थिति बनी रहती है, ...