रेलवे रोड पर हंगामा कर रहे युवक को लोगों ने पकड़ा
इटावा औरैया, मई 14 -- इटावा। रेलवे रोड स्थित मोबाइल फोन की दुकान पर गुरुवार दोपहर शराब के नशे में पहुंचे युवक ने जमकर हंगामा किया। दुकान का काउंटर क्षतिग्रस्त किए जाने के बाद लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। घटना के दौरान मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। रेलवे रोड पर इस्लामियां इंटर कॉलेज के पास स्थित आद्या इंटरप्राइजेज के संचालक संजय कुमार ने बताया कि गुरुवार को वह दुकान पर मौजूद थे। इसी दौरान एक युवक नशे की हालत में वहां पहुंचा और अभद्रता करते हुए हंगामा करने लगा। आरोप है कि युवक ने दुकान के काउंटर का कांच भी तोड़ दिया। यह भी पढ़ें- शाहाबाद तहसील के सामने युवक को चप्पलों से पीटा इससे आसपास के दुकानदार और लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। लोगों ने युवक को पकड़कर सड़क किनारे बैठा दिया ताकि वह मौके से भाग न सके। सूचना मिलने पर रेलवे रोड चौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.