अलीगढ़, अप्रैल 29 -- अलीगढ़। शहर के सबसे व्यस्त व्यापारिक क्षेत्र रेलवे रोड पर बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। सड़क किनारे लगा एक विद्युत पोल कई दिनों से आधा झुककर खतरनाक स्थिति में रस्सियों के सहारे लटका हुआ है, जिससे राहगीरों और दुकानदारों में दहशत बनी हुई है। यह क्षेत्र दिनभर ग्राहकों और वाहनों से भरा रहता है, ऐसे में किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि वे कई बार लिखित और मौखिक शिकायतें कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं राहगीरों का कहना है कि भारी वाहन गुजरते समय पोल में तेज कंपन होता है, जिससे डर का माहौल बन जाता है। यह भी पढ़ें- थाना के पास जर्जर बिजली पोल से हादसे का खतरा, आक्रोश

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...