हापुड़, अप्रैल 29 -- पिलखुवा, संवाददाता। रेलवे रोड स्थित ट्रांसफॉर्मर के नीचे लगाए गए फ्यूज को लेकर स्थानीय लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। लोगों का कहना है कि इस व्यवस्था से दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है, खासकर बारिश के समय करंट फैलने की आशंका रहती है। स्थानीय निवासी सौरभ शर्मा ने बताया कि यहां अक्सर बच्चे खेलते हैं, ऐसे में किसी अनहोनी का डर बना रहता है। उन्होंने प्रशासन से जल्द सुरक्षित इंतजाम करने की मांग की है।वहीं, विद्युत विभाग के एसडीओ अरविंद्र ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फ्यूज लगाए गए हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही ट्रांसफॉर्मर को चारों ओर से कवर कर सुरक्षित किया जाएगा, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचाव हो सके। यह भी पढ़ें- जर्जर विद्युत पोल पर रखा ट्रांसफार्मर, हटाने की मांग
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.