रेलवे रोड पर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, पुलिस ने दी चेतावनी
हापुड़, जून 12 -- पिलखुवा। रेलवे रोड पर गुरुवार को पुलिस द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सड़क किनारे और मार्ग पर अव्यवस्थित ढंग से खड़े वाहनों को हटवाया गया तथा वाहन चालकों को निर्धारित स्थान पर वाहन खड़ा करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भी मौके पर मौजूद रहे और व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस ने लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि सड़क पर अतिक्रमण और अवैध रूप से वाहन खड़े करने से यातायात प्रभावित होता है। भविष्य में यदि कोई व्यक्ति नियमों का उल्लंघन करता पाया गया तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। यह भी पढ़ें- शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए पुलिस उपाधीक्षक ने किया निरीक्षण यह भी पढ़ें- नौकायन मार्ग पर हटाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.