मुजफ्फर नगर, मार्च 12 -- गुरुवार को नगर पालिका की टीम ने रेलवे रोड पर अतिक्रमण हटाते हुए जेसीबी मशीन से एक अवैध खोखे को ध्वस्त किया है। हालाकि इस दौरान कुछ लोगों ने विरोध करने का प्रयास किया, लेकिन नगर पालिका की सख्त कार्रवाई को देखते हुए उक्त लोग विरोध नहीं कर पाए। शहरी क्षेत्र में नगर पालिका के द्वारा बडी सख्ती के साथ अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के लिए नगर पालिका ईओ ने अलग से टीम बनाई हुई है। इस टीम के द्वारा प्रतिदिन शहर में अतिक्रमण हटाया जा रहा है। पिछले दिनों टीम ने भगत सिंह रोड, रूडकी रोड, मेरठ रोड, अंसारी रोड, गांधी कालोनी, नई मंडी, पटेलनगर आदि स्थानों पर अतिक्रमण हटाते हुए कुछ दुकानदारों का सामान भी जब्त किया है। गुरुवार को पालिका की टीम रेलवे रोड पर अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंची। यहां पर अवैध रूप से बने एक खोख...