रिषिकेष, मई 13 -- नगर क्षेत्र में व्यस्ततम सड़कों पर इलेक्ट्रिक सवारी वाहनों की वजह से लोगों का चलना मुश्किल हो गया है। यह वाहन सवारियों के चक्कर में पुराने रेलवे स्टेशन की संकरी सड़क पर ही जमघट लगाकर खड़े रहते हैं, जिसमें ट्रेन से यात्रियों के उतरने के बाद उन्हें बैठाने के दौरान रेलवे रोड पर जाम की स्थिति बन जाती है। वाहनों के दबाव वाले मार्ग पर इस तरह की आपाधापी और मनमानी से लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शिकायत के बावूजद पुलिस ने इस तरह के वाहनों के खिलाफ नहीं कर रही है। यह भी पढ़ें- चार महीने में पटरी से उतरी हल्द्वानी सिटी बस सेवा, अब ई-बसों का इंतजार रेलवे रोड से शहर की आबादी को हरिद्वार बाईपास मार्ग से जोड़ता है। इसी मार्ग पर जल संस्थान, वन विभाग समेत कई सरकारी महकमों के कार्...