रेलवे रिक्रिएशन क्लब के पुनरुत्थान का कार्य तेज
रामगढ़, सितम्बर 9 -- बरकाकाना, निज प्रतिनिधि। बरकाकाना स्थित रेलवे रिक्रिएशन क्लब के पुनरुत्थान एवं सौंदर्यीकरण का कार्य तेज गति से चल रहा है। बुधवार को ईस्ट सेंट्रल रेलवे एम्प्लाइज यूनियन (ईसीआरईयू) के महासचिव मृत्युंजय कुमार एवं बरकाकाना शाखा सचिव डालेश्वर महतो ने क्लब परिसर पहुंचकर चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान शाखा सचिव डालेश्वर महतो ने बताया कि हाजीपुर में रेल प्रशासन के साथ आयोजित पीएनएम में ईसीआरईयू द्वारा रेलवे रिक्रिएशन क्लब के नवीनीकरण एवं पुनरुत्थान के साथ नए सामुदायिक भवन के निर्माण की मांग प्रमुखता से रखी गई थी। यूनियन की मांग पर रेल प्रशासन की ओर से बरकाकाना स्थित रेलवे रिक्रिएशन क्लब के पुनरुत्थान के लिए आदेश जारी किया गया है।इसके बाद क्लब परिसर में विकास एवं सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू हुआ है। निरीक्षण के दौरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.