रेलवे रनिंग रूम में बंद मिला फव्वारा, एजीएम ने जताई नाराजगी
प्रयागराज, मई 16 -- पूर्वोत्तर रेलवे के एजीएम विनोद कुमार शुक्ल ने शनिवार को रामबाग स्टेशन और रेलवे रनिंग रूम का निरीक्षण किया। रनिंग रूम के सर्कुलेटिंग एरिया में लगा फव्वारा बंद मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। एजीएम ने अधिकारियों से फव्वारा बंद रहने का कारण पूछा और इसे तत्काल चालू कराने के निर्देश दिए। साथ ही पूरे परिसर में व्यापक साफ-सफाई सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि रनिंग स्टाफ के विश्राम स्थल पर स्वच्छ और बेहतर वातावरण होना जरूरी है। उन्होंने विश्राम कक्ष, योग कक्ष, शुद्ध पेयजल व्यवस्था और मेस में भोजन की गुणवत्ता का भी जायजा लिया। अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए। इस मौके पर अपर मंडल रेल प्रबंधक अजय कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर आयुष कुमार सिंह, मंडल वाणिज्य प्रबंधक आलोक श्रीवास्तव समेत कई अधिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.