धनबाद, मार्च 20 -- रेलवे के रनिंग कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। लोको पायलट, असिस्टेंट लोको पायलट और ट्रेन मैनेजर को मिलने वाले किलोमीटर भत्ता में बढ़ोतरी का रास्ता साफ हो गया है। यह जानकारी ईस्ट सेंट्रल रेलवे मेंस कांग्रेस के महासचिव प्रेम शंकर चतुर्वेदी ने दी। उन्होंने बताया कि एनएफआईआर के सतत प्रयास के कारण यह संभव हुआ है। फेडरेशन की ओर से पीएनएम बैठक में इस मुद्दे को मजबूती से रखा गया था। चतुर्वेदी ने बताया कि डीए 46 प्रतिशत से बढ़ कर 50 प्रतिशत होने के बाद किलोमीटर भत्ता में बढ़ोतरी की मांग उठाई गई थी। रेल मंत्रलाय ने इस प्रस्ताव को वित्त विभाग को भेजा था। अब वित्त मंत्रलाय ने किलोमीटर भत्ता में 25 प्रतिशत वृद्धि को मंजूरी दी है। यह बढ़ोतरी एक जनवरी 2024 से ही लागू होगी। रेलवे बोर्ड से जल्द इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किया जाएग...