सुल्तानपुर, मार्च 28 -- सुलतानपुर। शनिवार को सुलतानपुर जंक्शन स्थित अमृत भारत योजना के अंतर्गत नवनिर्मित उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन शाखा सुलतानपुर के कार्यालय का उद्घाटन शाखा के संरक्षक सुरेश कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी के करकमलों की ओर से दीप प्रज्वलित करके किया गया। इस उपलक्ष्य में गायत्री पूजा के बाद हवन हुई। इस अवसर पर शाखा उपाध्यक्ष रईश अहमद, सुभाषचन्द्र, मिथिलेश पाण्डेय, एसपी यादव, एसबी सिंह, मुकेश कुमार, रविंद्र कुमार यादव, नीतीश कुमार ,धीरज मिश्रा, इंद्रजीत, मानवेंद्र सिंह, शिव कुमार ,अविनाश, मुराद अहमद, विकास कुमार, रामविलास, श्याम सुंदर सहीत सैकड़ों कर्मचारियों मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...