रांची, मार्च 28 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। हटिया आरपीएफ पोस्ट में तैनात जवानों ने रेलवे यार्ड से डीजल चोरी करने वाले गैंग के एक गुर्गे को गिरफ्तार किया। हेथू बस्ती के रहने वाले गिरफ्तार अजय कुमार साहू के पास से आरपीएफ ने दो जरकीन में भरा हुआ डीजल बरामद किया है। आरपीएफ की जांच में पता चला है कि वॉशिंग लाइन स्थित हाईस्पीड फ्यूल वॉल्व से डीजल की चोरी हो रही है। इसमें रेलवे के कर्मचारी एवं अन्य लोगों की संलिप्तता का पता चला है। बताया गया कि 26 मार्च को हटिया आरपीएफ पोस्ट के अधिकारी और जवान वॉशिंग लाइन की निगरानी कर रहे थे। गुरुवार को करीब 10 बजे एक चार पहिया वाहन संदिग्ध अवस्था में दिखी। जांच हुई तो उसमें एक शख्स था। तलाशी लेने पर उसमें 20 व 35 लीटर के दो जरकीन में डीजल भरा मिला। पूछने पर उसने यार्ड से चोरी की बात स्वीकारी तो उसे गिरफ्तार कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.