समस्तीपुर, मई 8 -- समस्तीपुर। समस्तीपुर जंक्शन के पूर्वी यार्ड स्थित वाशिंग पीट के निकट गुरुवार को मिली क्षत विक्षत लाश की पहचान शुक्रवार को हो गयी है। मृतक की पहचान बीएमपी 4 डुमरांव, बक्सर में पदस्थापित इंस्पेक्टर देवन पासवान (50) के रूप में की गयी है। यह भी पढ़ें- कटिहार के युवक की रेलवे ट्रैक के समीप मिली लाशमृतक की जानकारी इस बाबत जानकारी देते हुये रेल थानाध्यक्ष बीरबल कुमार ने बताया कि देवन पासवान पटना खगौल के निवासी थे और फिलहाल उनकी पोस्टिंग पटना में थी। गुरुवार को वह अपने ससुराल खजौली से कमला गंगा इंटरसिटी ट्रेन पकड़ कर पटना लौट रहे थे। ट्रेन में यात्रा के दौरान वे मोबाइल से परिजनों से बात कर रहे थे अचानक उनका संपर्क परिजनों से टूट गया।परिजनों की खोजबीन परिजनों को उनका अंतिम लोकेशन समस्तीपुर मिला। लोकेशन के आधार पर बीएमपी कार्यालय ...