रेलवे यार्ड की लाइन में ट्रेन से कटकर अज्ञात अधेड़ की मौत
जमशेदपुर, अगस्त 21 -- जमशेदपुर। टाटानगर रेलवे यार्ड की लाइन नंबर 8 पर ट्रेन से कट कर 45 वर्षीय अज्ञात अधेड़ की शुक्रवार सुबह मौत हो गई। यार्ड की लाइन पर शव होने से ट्रेनों का परिचालन भी करीब आधे घंटे तक प्रभावित हुआ। रेलकर्मियों से सूचना पर जीआरपी और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और शव को लाइन से हटाकर परिचालन सामान्य कराया। रेल थाना में यूडी के तहत केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रेल पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान के लिए आसपास के थानों से संपर्क किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.