रेलवे यात्री स्वास्थ्य के प्रति उदासीन : सीपीआईएम
रांची, अगस्त 17 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) द्वारा संसद में पेश रिपोर्ट में पूर्व रेलवे के मधुपुर समेत झारखंड के कई रेलवे स्टेशनों पर उपलब्ध पेयजल के नमूनों में ई-कोलाई बैक्टीरिया पाए जाने की पुष्टि हुई है। यह बैक्टीरिया डायरिया, फूड प्वॉइजनिंग और किडनी संबंधी समस्याओं का कारण बन सकता है। रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए सीपीआई (एम) के राज्य सचिव प्रकाश विप्लव ने कहा है कि यह रेलवे बोर्ड और रेल मंत्रालय की यात्री स्वास्थ्य के प्रति उदासीनता को दर्शाता है। पार्टी ने इस मामले में जिम्मेदारी तय कर उचित कार्रवाई की मांग की है। यह भी पढ़ें- रेलवे स्टेशन पर टैंक से नल तक मिलेगा शुद्ध पानी, कैग की रिपोर्ट के बाद ऐक्शन मोड में रेलवे
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.