नई दिल्ली, मार्च 23 -- राजधानी दिल्ली के सभी रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को सौ फीसदी डिजिटल पेमेंट की सुविधा मिलेगी। इसके लिए वरिष्ठ अधिकारियों की तरफ से निर्देश जारी किए गए हैं। अधिकारियों के मुतबिक, स्टेशन पर आरक्षित एवं अनारक्षित टिकट बुकिंग, कैटरिंग, पार्सल सेवा, पार्किंग आदि जगहों पर यात्रियों को डिजिटल पेमेंट के लिए क्यूआर कोड सेवा उपलब्ध कराना अनिवार्य है। स्टेशन पर तैनात अधिकारियों को न केवल यह सेवा शुरू करवाने, बल्कि समय-समय पर इसका औचक निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए गए हैं।दिल्ली के स्टेशनों से रोजाना 12 लाख से ज्यादा यात्री करते हैं सफर जानकारी के अनुसार, दिल्ली में पांच प्रमुख रेलवे स्टेशनों नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली, आनंद विहार, निजामुद्दीन और सराय रोहिल्ला से रोजाना 12 लाख से ज्यादा यात्री सफर करते हैं। प्रतिदिन यहां से हजार...