साहिबगंज, मई 10 -- राजमहल। शहर के रेलवे मैदान में जल निकासी नहीं होने के कारण बारिश का पानी जमा होने से खेल प्रेमियों को हो रही है परेशानी। मैदान में चारों ओर बारिश का पानी भर जाता है। मैदान से पानी निकासी का रास्ता या नाली नहीं होने से ही जलजमाव की समस्या उत्पन्न हुई है। इधर लगातार बारिश हो रही है तो मैदान में काफी पानी जमा है। जिससे सबसे अधिक परेशानी खिलाड़ियों को हो रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...