रेलवे मेन्स यूनियन की जीएम से वार्ता
रांची, मई 19 -- रांची, वरीय संवाददाता। दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार जैन के साथ मंगलवार को दक्षिण पूर्व रेलवे मेन्स यूनियन की उच्चस्तरीय वार्ता हुई। आयोजन हटिया स्थित डीआरएम कार्यालय में हुआ। इस दौरान चाइल्ड एजुकेशन एलाउंस के लंबित मामलों का निपटारा करने, रेलवे कॉलोनियों में क्वार्टर रखरखाव की स्थिति ठीक नहीं होने, रनिंग कर्मचारियों के 120 किलोमीटर माइलेज से संबंधित व्यावहारिक समस्याओं, गणना में आ रही विसंगतियों को दूर कर नियमों के अनुरूप लाभ प्रदान करने पर चर्चा हुई। जीएम ने सभी मुद्दों को सुनते हुए सकारात्मक आश्वासन दिया। मौके पर उपेन मर्दाना, एस कंडुलना, केके आर्या, एके कुंडू, शैलेन बाउरी, यमुना प्रसाद, पवन कुमार गुप्ता, पार्थ चक्रवर्ती, कौशिक डे, रविश रंजन, बिनिमेश महतो सहित अन्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.