रेलवे में 5165 पदों पर भर्ती, 12वीं और स्नातक पास को मौका
प्रयागराज, अक्टूबर 2 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए 5165 पदों पर भर्ती का अवसर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (एनटीपीसी) के तहत स्नातक और 12वीं पास अभ्यर्थियों के लिए आवेदन प्रक्रिया की घोषणा की है। दोनों भर्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन आरआरबी के आधिकारिक पोर्टल पर किए जा सकेंगे। स्नातक स्तर के 3477 पदों में स्टेशन मास्टर, गुड्स ट्रेन मैनेजर और सीनियर क्लर्क सहित अन्य पद शामिल हैं। इनके लिए आठ अक्टूबर से छह नवंबर तक आवेदन होंगे। वहीं, 12वीं स्तर के 1688 पदों में कमर्शियल कम टिकट क्लर्क, ट्रेन क्लर्क, जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट और अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट के पद हैं। यह भी पढ़ें- रेलवे में एनटीपीसी के 5165 पदों पर भर्ती, RRB की 2 बड़ी भर्तियों के लिए करें आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.