नई दिल्ली, नवम्बर 7 -- अगर आप आप रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए शानदार मौका आ गया है। रेलवे भर्ती सेल (RRC) उत्तर रेलवे, नई दिल्ली ने अप्रेंटिस पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती अभियान के तहत अप्रेंटिस के 4651 पद भरे जाएंगे। इसके लिए आरआरसी ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। बता दें कि 10वीं और ITI पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 11 नवंबर 2026 से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार 11 दिसंबर 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकेंगे। खास बात यह है कि इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा। उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा।6 क्लस्टर में भरे जाएंगे 4651 पद उत्तर रेलवे की इस भर्ती के तहत अलग-अलग डिवीजन, यूनिट और वर्कशॉप में अप्रेंटिस को ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके...