जमशेदपुर, अक्टूबर 2 -- यात्री ट्रेनों और मालगाड़ियों की संख्या लगातार बढ़ने से रेलवे 3550 नए सहायक लोको पायलट की बहाली करेगा। रेलवे बोर्ड से 29 सितंबर को जारी पत्र के अनुसार, नई बहाली से दक्षिण पूर्व रेलवे जोन को भी चार मंडलों के लिए 790 सहायक लोको पायलट मिलेंगे। ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन शुरू से सहायक लोको पायलट पद में रिक्तियों को भरने की मांग उठाती रही है। नई बहाली से पुराने लोको पायलट पर से काम का बोझ कुछ कम होगा। जानकार बताते हैं कि रेलवे में बड़े पैमाने पर युवाओं की बहाली निकलने वाली है। आरआरबी की नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी के तहत ग्रेजुएट लेवल के 3477 पदों पर भर्ती का विज्ञापन 6 या 7 अक्तूबर तक जारी होने की सूचना है, जबकि एनटीपीसी में मैट्रिक स्तर के 1688 पदों की अधिसूचना 13 या 14 अक्तूबर तक जारी होने की उम्मीद है। यह भी...