रेलवे में 3205 युवाओं को प्रशिक्षण का मौका, प्रयागराज में 1462 सीटें
प्रयागराज, अगस्त 29 -- युवाओं को तकनीकी प्रशिक्षण देकर रोजगार के लिए तैयार करने के लिए उत्तर मध्य रेलवे ने वर्ष 2026-27 में प्रशिक्षु के 3205 सीटों की घोषणा की है। पिछले वर्ष 1800 सीटों के मुकाबले इस बार 1405 सीटें बढ़ाई गई हैं। इनमें प्रयागराज मंडल में सबसे अधिक 1462, झांसी मंडल में 856 और आगरा मंडल में 547 सीटें हैं। इसके अलावा झांसी कार्यशाला में 226, पटरी मशीन शाखा एवं मुख्यालय में 82 और मुख्यालय में 32 सीटें हैं। प्रशिक्षण की अवधि करीब एक वर्ष होगी। चयनित युवाओं को प्रशिक्षण के दौरान करीब नौ हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा। कंप्यूटर संचालन एवं कार्यक्रम लेखन, जालपृष्ठ निर्माण, भूमि मापन, भवन निर्माण, स्वच्छता उपकरण संयोजन और भवन रखरखाव समेत कई नए तकनीकी व्यवसाय शामिल किए गए हैं। कुल सीटों में 152 दिव्यांगजनों के लिए आरक्षित है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.