प्रयागराज, नवम्बर 4 -- रेलवे में ग्रुप डी के करीब 30 हजार पदों पर भर्ती का रास्ता साफ होता नजर आ रहा है। विभिन्न रेलवे जोनों से रिक्त पदों का ब्योरा मिलने के बाद रेलवे भर्ती बोर्ड ने विज्ञापन का प्रारूप तैयार कर लिया है। इसी पखवाड़े संक्षिप्त नोटिस जारी होने की संभावना है। नवंबर के अंतिम सप्ताह से ऑनलाइन आवेदन शुरू कराने की तैयारी है। भर्ती में ट्रैक मेंटेनर, प्वाइंट्समैन सहित तकनीकी और संरक्षा से जुड़े पद शामिल होंगे। दिसंबर तक आवेदन प्रक्रिया पूरी कराने और अगले वर्ष की पहली तिमाही में कंप्यूटर आधारित परीक्षा कराने का लक्ष्य रखा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...