नई दिल्ली, नवम्बर 8 -- भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे ग्रेजुएट युवाओं के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज (NTPC ग्रेजुएट लेवल भर्ती) के तहत निकाली गई 3,548 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि आज यानी 8 नवंबर 2026 (रात 11:59 बजे तक) है। पहले आवेदन की आखिरी तारीख 6 नवंबर तय की गई थी, जिसे बोर्ड ने बढ़ाकर 8 नवंबर कर दिया था। जो अभ्यर्थी किसी कारणवश अब तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे बिना समय गंवाए रेलवे भर्ती पोर्टल rrbapply.gov.in पर जाकर तुरंत अपना रजिस्ट्रेशन और शुल्क भुगतान पूरा कर लें।किन-किन पदों पर भर्ती निकाली गई है- ग्रेजुएट लेवल पोस्ट 1. चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर- 127 पद 2. गुड्स ट्रेन मैनेजर- 2750 पद 3. जूनियर अकाउंट असिस्टेंट कम टाइपिस्...