जमशेदपुर, जनवरी 9 -- जमशेदपुर। रेलवे में 2026 प्रमोशन का वर्ष होगा क्योंकि रेलवे बोर्ड द्वारा प्रत्येक दस वर्षों में सभी विभागों के कैडर पुनर्गठन किया जाना है। इससे टाटानगर और चक्रधरपुर मंडल समय दक्षिण पूर्व रेलवे जोन में 10 हजार से ज्यादा रेल कर्मचारियों को विभिन्न विभागों में प्रमोशन मिलने की उम्मीद है। चक्रधरपुर मंडल मेंस कांग्रेस के संयोजक शशि रंजन मिश्रा ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवे की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में यह मुद्दा उठा है कि कैडर पुनर्गठन होगा। बैठक का नेतृत्व एनएफआईआर के अध्यक्ष गुमान सिंह एवं महामंत्री डॉ. एम राघवैया ने किया, जिसमें भारतीय रेलवे के सभी जोन के फेडरेशन पदाधिकारी शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.