रेलवे में 2,725 पेयजल नमूनों की हुई जांच
गोरखपुर, सितम्बर 21 -- गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे ने रेल यात्रियों और रेल कर्मियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए पेयजल गुणवत्ता जांच का विशेष अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत रेलवे स्टेशनों, कॉलोनियों और कार्यालयों में अब तक कुल 2,725 पेयजल गुणवत्ता जांच किए गए हैं। स्वास्थ्य निरीक्षकों ने 2,306 अवशिष्ट क्लोरीन परीक्षण, 374 जीवाणु संवर्धन परीक्षण और 45 रासायनिक परीक्षण किए हैं। जांच के दौरान जहां भी पेयजल गुणवत्ता में प्रतिकूल परिणाम मिले हैं, वहां तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई की जा रही है। रेलवे प्रशासन के अनुसार यह अभियान पूर्वोत्तर रेलवे के सभी स्टेशनों, कॉलोनियों और कार्यालयों के पेयजल स्रोतों की जांच तथा आवश्यक सुधार पूरा होने तक जारी रहेगा। यह भी पढ़ें- रेलवे स्टेशनों एवं कॉलोनियों में पेयजल की गुणवत्ता सुनिश्चित हो रही स्वास्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.