प्रयागराज, अक्टूबर 1 -- प्रयागराज, संवाददाता। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने गुरुवार को एनटीपीसी के तहत स्नातक स्तर के 3477 पदों पर भर्ती विज्ञापन जारी किया है। भर्ती में स्टेशन मास्टर, ट्रेन मैनेजर, वरिष्ठ लिपिक समेत पे-लेवल पांच और छह के पद शामिल हैं। ऑनलाइन आवेदन आठ अक्तूबर से शुरू होंगे और छह नवंबर रात 11:59 बजे तक किए जा सकेंगे। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से आरआरबी के भर्ती पोर्टल पर होगा। अभ्यर्थियों की आयु की गणना एक जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी। बोर्ड ने आवेदन में आधार से विवरण सत्यापित कराने की सलाह दी है। आधार और दसवीं के प्रमाणपत्र में नाम व जन्मतिथि समान होनी चाहिए। पदवार योग्यता, आयु सीमा, परीक्षा पाठ्यक्रम और अन्य नियम विस्तृत अधिसूचना में जारी किए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...