रेलवे में स्नातकों के लिए 3477 नौकरियां, आठ अक्तूबर से आवेदन
प्रयागराज, सितम्बर 22 -- रेलवे भर्ती बोर्ड ने एनटीपीसी स्नातक भर्ती-2026 का संक्षिप्त विज्ञापन जारी कर दिया है। इसके तहत देशभर के विभिन्न रेलवे जोन में स्नातक स्तर के 3477 पदों पर भर्ती होगी। ये पद सातवें वेतन आयोग के पे-लेवल पांच और छह के हैं। ऑनलाइन आवेदन आठ अक्तूबर से छह नवंबर रात 11:59 बजे तक किए जा सकेंगे। आवेदन आरआरबी के आधिकारिक पोर्टल से ही होंगे। बोर्ड ने अभ्यर्थियों को आधार से प्राथमिक विवरण सत्यापित कराने की सलाह दी है। नाम और जन्मतिथि 10वीं के प्रमाणपत्र से मेल खानी चाहिए। विस्तृत अधिसूचना जल्द जारी होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.