रेलवे में सुरक्षा श्रेणियों के कर्मियों से अधिकारी करा रहे घर की चाकरी
मुजफ्फरपुर, मार्च 25 -- मुजफ्फरपुर । रेलवे में सुरक्षा व संरक्षा श्रेणियों में तैनात कर्मियों से अधिकारी अपने घर की चाकरी करा रहे हैं। उनकी ड्यूटी कागज पर हो रही है और पूरे महीने की हाजिरी भी एक साथ बन रही है। इसकी शिकायत प्रधानमंत्री कार्यालय तक पहुंची है। शिकायत करने वाले ने खुद को एक जागरूक नागरिक बताया है।शिकायत मिलने के बाद रेलवे बोर्ड के कार्यकारी निदेशक संरक्षा (सिविल) राहुल श्रीवास्तव ने सोमवार को मामले में जांच बैठा दी है। पूर्व मध्य सहित देश के सभी क्षेत्रीय रेलवे के महाप्रबंधक को शिकायत की प्रति भेजते हुए जांच रिपोर्ट मांगी है। जांच के दौरान कोई मामला पकड़ में आने पर क्या कार्रवाई की गई, इसकी भी जानकारी देने को कहा है। इधर, जांच के आदेश से रेलवे के कार्यालयों में हड़कंप मचा है।सीपीग्राम्स पोर्टल के माध्यम से भेजा गया है पत्र :प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.