रेलवे में सीनियर सिटीजन किराया छूट की सुविधा बहाल हो
प्रयागराज, अगस्त 31 -- रेल यात्री परिषद के केंद्रीय समिति सदस्य किशोर वार्ष्णेय ने रेलमंत्री को पत्र भेजकर सीनियर सिटीजन की किराया छूट समेत अन्य सुविधाएं बहाल करने की मांग की है। उन्होंने 60 वर्ष से अधिक पुरुषों को 40 और 58 वर्ष से अधिक महिलाओं को 50 प्रतिशत किराया छूट फिर शुरू करने की मांग की। साथ ही लोअर बर्थ कोटा, कैंसर मरीजों और छोटे बच्चों की निशुल्क यात्रा सुविधा बहाल करने को कहा। उन्होंने टिकट रिफंड नियमों में बदलाव और यात्रियों की सुरक्षा, साफ-सफाई व सुविधाओं में सुधार की मांग भी उठाई। यह भी पढ़ें- सीनियर सिटीजन किराया छूट समेत सुविधाएं बहाल हों
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.