गोरखपुर, जनवरी 30 -- यांत्रिक कारखाना में आरडीएसओ की तकनीकी कार्यशाला गोरखपुर, निज संवाददाता। पूर्वोत्तर रेलवे यांत्रिक कारखाना में रोलिंग स्टॉक के रखरखाव से सम्बन्धित महत्वपूर्ण तकनीकी मुद्दों पर शुक्रवार को विशेष तकनीकी कार्यशाला आयोजित की गई। इसका शुभारंभ मुख्य कारखाना प्रबन्धक/यांत्रिक कारखाना सुनील कुमार शर्मा ने किया। अनुसंधान अभिकल्प एवं मानक संगठन (आरडीएसओ) के विशेषज्ञ टीम ने रेल संरक्षा तथा आधुनिक कोच तकनीक पर विस्तृत जानकारी साझा की। आरडीएसओ. की नॉलेज- शेयरिंग पहल के तहत, रोलिंग स्टॉक वर्टिकल के अन्तर्गत तकनीकी कार्यशाला की एक सीरीज आयोजित की जा रही है। सत्र के आरम्भ में आरडीएसओ. के निदेशक/वीजीडी ओमकार नाथ सिंह ने बोगी रखरखाव, स्प्रिंग डैम्पर एवं कंट्रोल आर्म की तकनीकी बारीकियों पर प्रकाश डाला। इस दौरान सी.बी.सी. कपलर की कार्यप्...