प्रयागराज, मार्च 2 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर मध्य रेलवे ने बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) की जांच के लिए सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया के लिए विज्ञापन जारी कर आवेदन मांगे हैं। इच्छुक अधिकारी 18 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। चयनित अधिकारियों का एक पैनल बनाया जाएगा, जिन्हें सेक्टर एक्सपर्ट के रूप में रखा जाएगा। अफसर को एक दिन का मेहनताना एक लाख रुपये मिलेगा लेकिन यह मानक पूरा होने पर होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...