गोरखपुर, जुलाई 22 -- गोरखपुर। बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट गोरखपुर के पूर्व मंत्री जितेंद्र धर दुबे एडवोकेट के पुत्र अवनीश धर दुबे का चयन भारतीय रेलवे में लोक अभियोजन अधिकारी पद पर हुआ है। अवनीश धर दुबे ने विधि विषय से नेट उत्तीर्ण किया है और वर्तमान में विधि से पीएचडी कर रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि पर बार काउंसिल उत्तर प्रदेश के सदस्य मधुसूदन त्रिपाठी, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष उमापति उपाध्याय, मंत्री अनुज अस्थाना, वरिष्ठ अधिवक्ता सुभाष शुक्ला, अशोक नारायण दुबे, पूर्व अध्यक्ष राकेश दुबे, धर्मेंद्र मिश्रा, शिखर पांडे, कोषाध्यक्ष प्रवीण शुक्ला, सुमित मिश्रा, रवींद्र दुबे, अम्बिकेश धर दुबे, सचिन चौधरी, नीतीश भारद्वाज सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...