लखनऊ, अप्रैल 8 -- लखनऊ। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के हजरतगंज स्थित मंडलीय कार्यालय सभागार में बुधवार को आयोजित उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन की बैठक में रिक्त पदों को भरने सहित अन्य मांगे उठाई गईं। अध्यक्षता डीआरएम सुनील कुमार वर्मा ने की। यूनियन पदाधिकारियों ने महिला कर्मचारियों के लिए सुविधाओं में वृद्धि, लेवल क्रॉसिंग पर कर्मचारियों के लिए शौचालय सुविधा, विभिन्न विभागों में रिक्त पदों को भरना, चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, रनिंग रूम में सुविधाओं में सुधार का मुद्दा उठाया। बैठक में एडीआरएम शूरवीर सिंह चौहान, नीलिमा सिंह सहित यूनियन के मंडल अध्यक्ष आरपी राव, मंडल मंत्री अवधेश कुमार दुबे आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...