देहरादून, मार्च 7 -- नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन (एनआरएमयू) देहरादून शाखा की ओर से शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने नारी शक्ति की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए समाज और रेलवे के विकास में उनके योगदान को सराहा। इस अवसर पर महिलाओं के सम्मान में भावुक कविताएं भी पढ़ी गईं। शाखा सचिव कॉमरेड नरेश गुरुंग ने महिला कार्यकर्ताओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि एनआरएमयू सदैव महिलाओं के अधिकारों और उनके उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने जोर दिया कि संगठन में महिलाओं की भागीदारी को निरंतर मजबूत किया जा रहा है ताकि वे अपने अधिकारों से वंचित न रहें। मुख्य अतिथि शाखा उपाध्यक्ष आशिमा शर्मा ने कहा कि आज की नारी चूल्हे-चौके तक सीमित नहीं है, वह पुरुष सहकर्मियों के साथ कंधे से कंधा मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.