जमशेदपुर, सितम्बर 7 -- जमशेदपुर। रेलवे में बोनस राशि बढ़ाने की मांग एक फिर से उठने लगी। ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के महासचिव शिव गोपाल मिश्रा ने इसके लिए पत्र दिया है। मालूम हो कि, रेलकर्मियों को छठे वेतन आयोग के अनुसार करीब 18 हजार बोनस 2025 में मिला था लेकिन रेलवे में सक्रिया विभिन्न फडेरशन, एसोसिएशन और यूनियन बोनस सातवें वेतन आयोग के आधार पर देने की मांग उठा रहे हैं। रेलवे यूनियन नेताओ के अनुसार, अभी आठवें वेतन आयोग की प्रक्रिया जारी है। ऐसे में छठे वेतन आयोग पर बोनस सही नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...