नई दिल्ली, मई 13 -- रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। South East Central Railway ने Act Apprentice Recruitment 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के जरिए कुल 1191 पदों पर अप्रेंटिस की नियुक्ति की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया 12 मई 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 11 जून 2026 रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती बिलासपुर डिवीजन में अलग-अलग ट्रेड्स के लिए निकाली गई है। खास बात यह है कि इसमें किसी लिखित परीक्षा का झंझट नहीं रखा गया है। उम्मीदवारों का चयन सीधे 10वीं और ITI के अंकों के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट से होगा।किन उम्मीदवारों को मिलेगा आवेदन का मौका इस भर्ती में वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने 10वीं पास की हो और संबंधित ट्रेड में ITI किया हो। रेलवे ने साफ कहा ह...