रेलवे में प्वाइंटमैन का बना चार ग्रेड
जमशेदपुर, अगस्त 7 -- जमशेदपुर। सुरक्षित ट्रेन परिचालन में अग्रणी कर्मचारी प्वाइंटमैन के ग्रेड में विस्तार हुआ है। रेलवे में 66 हजार से ज्यादा प्वाइंटमैन को अभी सहूलियत होगी जबकि ग्रुप डी की बहाली संपन्न होने के बाद पुराने प्वाइंटमैन को प्रमोशन का लाभ होगा। बताया जाता है कि, रेलवे में पहला प्वाइंटमैन का दो ग्रेड हुआ करता था। जिसे कार्य विस्तार एवं सुविधा के लिए चार ग्रेड रेलवे बोर्ड से किया गया है। मेंस कांग्रेस नेता शशि मिश्रा ने बताया कि नया आदेश जल्द ही दक्षिण पूर्व रेलवे जोन में भी लागू होगा। उन्होंने बताया कि रेलवे में वर्षों से प्वाइंटमैन के कैडर पुनर्गठन की मांग उठ रही थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.