रेलवे में पैरामेडिकल के 560 पद, 15 सितंबर से आवेदन
प्रयागराज, सितम्बर 8 -- रेलवे में पैरामेडिकल क्षेत्र के युवाओं के लिए भर्ती का मौका आया है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने विभिन्न पैरामेडिकल पदों पर 560 रिक्तियों के लिए शॉर्ट नोटिस जारी किया है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 सितंबर से शुरू होने की संभावना है। जबकि आवेदन की अंतिम तारीख 14 अक्टूबर निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी आरआरबी की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। भर्ती में नर्सिंग, लैब तकनीशियन, रेडियोलॉजी तकनीशियन, डायलिसिस तकनीशियन, फार्मासिस्ट और ऑप्टोमेट्रिस्ट समेत कई पद शामिल हैं। चयनित अभ्यर्थियों को सातवें वेतन आयोग के तहत पे-लेवल तीन से सात तक वेतन मिलेगा। उम्र सीमा और शैक्षणिक योग्यता की जानकारी विस्तृत विज्ञापन में जारी होगी। यह भी पढ़ें- 30 हजार रेलवे ग्रुप डी वैकेंसी के बाद RRB का एक और बंपर भर्ती का ऐलान, आवेदन 15 सितंबर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.