रेलवे में पी-वे कारीगरों का बनेगा साझा कैडर
मुजफ्फरपुर, नवम्बर 6 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग में स्थायी पथ (पी-वे) से जुड़े कारीगर कर्मचारियों का अलग-अलग संवर्ग अब एक साझा कैडर में शामिल होगा। रेलवे बोर्ड ने मल्टी स्किल्ड ट्रैक टेक्नीशियन (एमएसटीटी) कैडर के गठन की प्रक्रिया तेज करते हुए सभी जोनल रेलवे को 20 नवंबर तक विलय पूरा करने का निर्देश दिया है। नए संवर्ग में कर्मचारियों को टेक्नीशियन (ट्रैक) के नाम से जाना जाएगा। रेलवे बोर्ड के पांच नवंबर को जारी आदेश के अनुसार, नए कैडर में पे लेवल-2, 4, 5 और 6 के चार ग्रेड होंगे। पी-वे के मौजूदा कारीगर पदों को उनके वर्तमान पे लेवल के अनुसार इसमें शामिल किया जाएगा। इससे ट्रैक की मरम्मत और रखरखाव में कर्मचारियों की तैनाती अधिक व्यवस्थित हो सकेगी। रेलवे बोर्ड ने कहा है कि जोनल रेलवे को मौजूदा पदों और उनपर कार्यरत क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.