रेलवे में पद सरेंडर करने के विरोध में जागा कर्मचारी का आक्रोश
बरेली, मई 26 -- रेलवे बोर्ड द्वारा 30 हजार पद सरेंडर किए जाने के विरोध में भारतीय रेलवे मजदूर संघ के आह्वान पर देशभर में 15 मई से 29 मई तक विरोध पखवाड़ा मनाया जा रहा है। पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ ने भी जागरूकता अभियान चलाया। अभियान के दौरान कर्मचारियों को रेलवे में बढ़ते कार्यभार और घटती जनशक्ति के प्रति जागरूक किया। रेलवे श्रमिक संघ रेल कारखाना के मंडल मंत्री जे एस भदौरिया ने कहा, भारतीय रेलवे में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देशभर के 1275 स्टेशनों का आधुनिकीकरण किया जा रहा है। रेलवे बोर्ड नई भर्तियां निकालने के बजाय पदों को सरेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी। जो रेलवे और कर्मचारियों दोनों के हित में नहीं है। श्रमिक संघ के द्वारा मुख्य कारखाना प्रबंधक इज्जतनगर अशोक कुमार को रेल मंत्री को संबोधित ज्ञापन भेजक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.