रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 13 लाख की ठगी, केस दर्ज
जमशेदपुर, जून 16 -- रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 13 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। सीतारामडेरा थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती ने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामले में कई लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भालूबासा मुस्लिम बस्ती निवासी बुशरा खातून ने दर्ज शिकायत में बताया कि वह और उसकी बहन रेलवे भर्ती बोर्ड की एनटीपीसी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। इस दौरान उनके पिता की मुलाकात मोहम्मद फैसल नामक व्यक्ति से हुई। फैसल ने खुद को रेलवे के उच्च अधिकारियों से संपर्क रखने वाला बताते हुए दोनों बहनों को रेलवे में नौकरी दिलाने का भरोसा दिया। आरोप है कि फैसल ने नौकरी दिलाने के एवज में प्रति दोनों बहनों के लिए आठ-आठ लाख की मांग की। बाद में बातचीत के दौरान 15 लाख रुपये में सौदा तय हुआ। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.